शब्द का अर्थ
			 | 
		
					
				| 
					चमत्कार					 :
				 | 
				
					पुं० [सं० चमत्√कृ+घञ्] [वि० चमत्कारी, चमत्कृत] १. कोई ऐसी अनोखी या विलक्षण बात जिसे देखकर सब लोग चौंक पड़ें और यह न समझ सकें कि यह कैसे हो गयी। २. ऐसा अद्भुत काम या बात जो इस लोक में सहसा न दिखाई देती हो अलौकिक सा जान पड़नेवाला काम या बात। करामात। जैसे–मृत प्राणी को जीवित कर दिखाना, या जलते हुए अंगारों पर दौड़ना और उन्हें उठा-उठाकर खाने लगना। ३. ऐसी अद्भुत तथा अनोखी बात जिसे देख या सुनकर मन फड़क उठे। जैसे–कविता या कहानी की चमत्कार। ४. आश्चर्य। विस्मय। ५. [चमत्√कृ+अण्] डमरू। ६. अपामार्ग। चिचड़ा।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					चमत्कारक					 :
				 | 
				
					वि० [सं० चमत्√कृ+ण्वुल्-अक] १. चमत्कार संबंधी। २. इतना विलक्षण कि चौंका दे। (मार्वलस) ३. अलौकिक या असंभव-सा जान पड़नेवाला। (मिरैक्यूलस)।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					चमत्कारित					 :
				 | 
				
					भू० कृ० [सं० चमत्कार+इतच्] चमत्कृत। विस्मित।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					चमत्कारिता					 :
				 | 
				
					स्त्री० [सं० चमत्कारिन्+तल्-टाप्] चमत्कारी होने की अवस्था, गुण या भाव। चमत्कारपन।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					चमत्कारी(रिन्)					 :
				 | 
				
					वि० [सं० चमत्√कृ (करना)+णिनि] [स्त्री० चमत्कारिणी] १.(वस्तु) जिसमें चमत्कार हो। जिसमें कुछ विलक्षणा हो। अद्भुत। २. चमत्कार उत्पन्न करने वाला। ३. चमत्कार दिखाने वाला। (व्यक्ति)। करामाती।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 |