शब्द का अर्थ
			 | 
		
					
				| 
					चिनिया					 :
				 | 
				
					वि० [चीन देश से] १. चीन देश में उपजने,बनने या होनेवाला। जैसे–चिनिया केला। २. जिसका संबंध चीन देश से हो। चीन संबंधी। पुं० एक प्रकार का रेशमी कपड़ा। वि० [हिं० चीनी] १. चीनी का बना हुआ। २. जिसमें चीनी मिली हो। ३. चीनी के रंग या स्वाद का।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					चिनिया-केला					 :
				 | 
				
					पुं० [हिं० चिनिया+केला] भारत के पूर्वी प्रदेशों में होनेवाला छोटी जाति का एक केला जिसका स्वाद चीनी की तरह मीठा होता है।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					चिनिया-घोड़ा					 :
				 | 
				
					पुं० [हिं० चीन या चीनी] वह घोड़ा जिसके पैर सफेद रंग के और शरीर का अधिकांश लाल और कुछ भाग सफेद होता है।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					चिनिया-बत					 :
				 | 
				
					पुं० [हिं० चिनिया+बत] बत्तख की तरह की एक चिड़िया।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					चिनिया-बदाम					 :
				 | 
				
					पुं० [हिं० चीन+बादाम] मूँगफली।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					चिनियारी					 :
				 | 
				
					स्त्री० [सं० चुचु?] सुसना का साग।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					चिनिया-बेगम					 :
				 | 
				
					स्त्री० [हिं० चिनिया+बेगम] अफीम। (परिहास)				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 |