शब्द का अर्थ
			 | 
		
					
				| 
					चौगान					 :
				 | 
				
					पुं० [फा०] १. गेंद-बल्ले का एक प्रकार का पुराना खेल जो आज-कल के हाकी खेल से बहुत कुछ मिलता जुलता होता था। यह खेल घोड़ों पर चढ़कर भी खेला जाता था। २. वह मैदान जिसमें उक्त खेल खेला जाता था। ३. उक्त खेल खेलने का बल्ला जिसका अगला भाग कुछ झुका हुआ होता था। ४. नगाड़ा बजाने की लकड़ी। ५. किसी प्रकार की प्रतियोगिता का स्थान।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					चौगानी					 :
				 | 
				
					स्त्री० [फा० चौगान ?] हुक्के के ढाँचे की वह सीधी नली जिससे धुआँ खींचा जाता है। निगाली। वि० चौगान संबंधी।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 |